बिग बॉस 12 में अपनी
शिष्या और 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन के साथ
पहुंचे भजन गायक अनूप जलोटा खबरों में हैं. जलोटा जसलीन को 3 साल से डेट कर
रहे हैं. दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं. इससे पहले जलोटा की तीन
शादियों हुई हैं. उनकी पहली पत्नी भी उनकी स्टूडेंट थीं.इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अनूप जलोटा ने पहली शादी सोनाली
सेठ से की थी. वे उनकी स्टूडेंट थी. इस गुजराती गर्ल से जलोटा ने परिवार
के खिलाफ जाकर शादी की थी. 'अनूप एंड सोनाली जलोटा' के ना
म से दोनों ने लंबे समय तक म्यूजिक कंसर्ट किए. कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया. बाद
में सोनाली ने रूप कुमार राठौर से शादी की. इसके बाद जलोटा ने दूसरी शादी बिना भाटिया से की. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. ये पूरी तरह अरेंज मैरिज थी. अनूप ने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार
गुजराल की भतीजी थीं. वे शेखर कपूर
की पहली पत्नी थीं, लेकिन 1994 में
दोनों का तलाक हो गया था. 2014 में मेधा का लीवर फेल्योर के कारण निधन हो
गया. जलोटा और मेधा का एक बेटा है, जिसका नाम आर्यमान है. जसलीन ने बताया कि अनूप और वे छिप-छिपकर मिलते थे. जसलीन ने घर के अंदर
जाने से पहले बताया- अनूप जी हमारे बगैर नहीं रह पाते. वे कोलकाता चले
आते. हम छिप छिपकर मिलते. बिग बॉस के घर में हमें इससे छुटकारा मिलेगा.
अनूप पिछले लंबे समय से गजल और भजन गायकी कर रहे
हैं. उनके द्वारा गाया हुआ गाना ऐसी लागी लगन और अच्युतम केशवम काफी पॉपुलर है.
गेस्ट के रूप में बिग बॉस सेरेमनी में पहुंचे पत्रकार देवांग ने जलोटा से
पूछा कि उनका ये रिश्ता कब तक कायम रहेगा, कहीं ये चिड़िया उड़ गई तो वे
अकेले रह जाएंगे. इस दौरान सलमान ने मजाक में कहा यदि चिड़िया उड़ गई तो
दूसरी आ जाएगी.
बता दें कि अनूप जलोटा उत्तराखंड के नैनीताल में जन्मे हैं. उनके पिता पुरु
षोत्तम दास जलोटा भी भजन गायक थे. भारत का सबसे विवादित रियलिटी शो बिह बॉस का सीजन 12 नए अंदाज में शुरू हो
चुका है. अगले 100 दिन के लिए 18 कंटेस्टेंट घर के अंदर लॉक हो गए हैं. बिग
बॉस में एक नाम की खूब चर्चा है. वो नाम है भजन सम्राट अ
नूप जलोटा का.
अनूप जलोटा अपनी कथित शिष्या और प्रेमिका जसलीन मथारू के साथ घर में गए
हैं. जसलीन के साथ तीन साल से वो रिलेशनशिप में हैं. बिग बॉस से पहले इस
खबर की जानकारी किसी को नहीं थी. हालांकि कुछ इंटरव्यूज में अनूप जलोटा ने
कहा, "उन्हें लगा था कि प्रियंका चोपड़ा उनकी जोड़ीदार होंगी." आइए जानते हैं
अनूप ज
लोटा को ऐसा क्यों लगा...बिग बॉस के घर में जाने से पहले अनूप जलोटा के कई इंटरव्यूज की चर्चा हो
रही है. आज तक ने भी उनसे बात की. उन्होंने कहा, "मैं बहुत शांत हैं मुझे
किसी बात पर गुस्सा नहीं आता. बिग बॉस के घर में जो कोई भी उनके साथ झगड़ा
करने की कोशिश करेगा, उसे भजन सुनाएंगे. मैं शो में प्रेम और सकारात्मकता
फैलाऊंगा." अनूप जलोटा
ने अपनी रणनीतियों का खुलासा भी किया है. डीएनए
की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो में जाने से पहले अपनी जोड़ी को लेकर भजन
सम्राट ने बताया, "मैंने सोचा था कि यह प्रियंका चोपड़ा होंगी." इसकी वजह
बताते हुए उन्होंने कहा, "अपने पार्टनर के तौर पर प्रियंका का नाम इसलिए
सोचा था, क्योंकि शो से पहले निर्माताओं से मैंने पार्टनर के सिंगर होने की
बात कही थी."65 साल के अनूप जलोटा, बिग बॉस के घर में अपनी कथित
प्रेमिका जसलीन मथारू के साथ गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस के एक सवाल के जवाब
में भजन सम्राट ने कहा, "शो में प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ी के रूप में
जाना वो पसं
द करते. प्रियंका एक ख़ूबसूरत अभिनेत्री हैं. वो अच्छा गा भी
लेती हैं." एक सवाल को लेकर अनूप जलोटा ने आज तक से कहा, "मैं अपने
कॉन्सर्ट की वजह से बहुत व्यस्त रहता हूं. मैं अपने लिए ज्यादा वक्त नहीं
निकाल पाटा. यही वजह है कि बिग बॉस में जाना मुझे छुट्टियां मनाने का बेहतर
मौका लगा." अनूप ने यह भी कहा कि वो बिग बॉस के घर में 3-4 किलो तक वजन
भी कम कर लेंगे.आज तक ने जब भजन सम्राट से सवाल किया कि वो घर में और
क्या करेंगे, अनूप जलोटा का जवाब था- "मैं खाना बनाने और खाने का शौकीन
हूं. मुझे खिचड़ी पसंद है. खिचड़ी बनाकर खाऊंगा." जब उन्हें बताया गया कि बिग
बॉस के घर में खाने को बहुत कम मिलता है और लोगों को पता चला कि आप खाना
बनाने में माहिर हैं तो आपको खाना बनाने का
काम करना पड़ेगा - भजन सम्राट ने
कहा, "मैं मैनेज कर लूंगा. घर में एक-दूसरे की मदद तो करनी पड़ेगी."
अनूप
जलोटा ने यह भी बताया कि वो बिग बॉस के घर में भी संगीत नहीं छोड़ेंगे.
उन्होंने बताया, "म्यूजिक मेरी आत्मा है. गाना सांस लेने की तरह है. मैं हर
सुबह रियाज करूंगा. मेरी शिष्या भी साथ जा रही है उसे भी रियाज कराऊंगा."
शिष्या के साथ रिलेशनशिप में किसकी
ओर से शुरुआत हुई थी, इसका जवाब देते
हुए प्रीमियर शो में भजन सम्राट ने बताया कि शुरुआत जसलीन की ओर से हुई थी.