कर्नाटक के मंड्या ज़िले में एक आदमी ने झगड़े में किसी व्यक्ति के सिर
को काट दिया और कटे हुए सिर को मलावल्ली पुलिस स्टेशन में लेकर पहुंच गया.
इस महीने कर्नाटक में ये ऐसी तीसरी घटना है.
पुलिस ने बताया कि 24 साल के पशुपति ने 28 साल के गिरीश पर हमला किया और जब कथित रूप से गिरीश ने उसकी मां के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी की.
मंड्या के पुलिस अधीक्षक शिव प्रकाश देवराजु ने कहा कि अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसी ने गिरीश को मारा है. पुलिस फिलहाल जांच कर रही है.
अमरीका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों का अगला चरण चार नवंबर से लागू होने जा रहे हैं. ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत की तेल की ज़रूरत को अमरीका समझता है इसलिए वह उसके लिए ईरान का विकल्प ढूंढ रहा है.
इस साल की शुरुआत में अमरीका ने 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से पीछे हटने का फ़ैसला लिया था और ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे. अमरीका चाहता है कि चार नवंबर से भारत समेत अन्य देश ईरान से तेल आयात करना बंद कर दें.
अमरीका ने स्पष्ट किया है कि कोई भी देश अगर ईरान के साथ व्यापार करता है तो उसे अमरीका के बैंकिंग और निवेश सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा.
भारत वैसे तो संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को ही मानता है मगर फिर भी उसने ईरान से तेल का आयात घटा दिया है. लेकिन उसने यह भी साफ कर दिया है कि वह पूरी तरह से ईरान से तेल का आयात करना बंद नहीं कर सकता.
पीटीआई के अनुसार ब्यूरो ऑफ़ साउथ एंड सेंट्रल एशिया रीजन के प्रिंसिपल डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी ऐलिस वेल्स ने बताया, "अपने सभी दोस्तों और सहयोगियों से हम चर्चा कर रहे हैं कि इन प्रतिबंधों को कैसे क़ामयाब बना सकते हैं. हम जानते हैं कि भारत को काफ़ी तेल आयात करना पड़ता है. इसलिए इसे लेकर भी चर्चा हो रही है कि वैकल्पिक आपूर्ति कहां से की जाए ताकि हमारे दोस्त भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव न पड़े."
फ़िल्म 'आशिक बनाया आपने' से मशहूर हुईं तनुश्री दत्ता के मुताबिक़, हॉर्न ओके प्लीज़ फ़िल्म के दौरान नाना पाटेकर ने उनसे बदसलूकी की थी. नाना पाटेकर की तरफ़ से इस मामले में कोई स्पष्ट सफाई नहीं दी गई है.
तनुश्री दत्ता अब अमरीका में रहती हैं और इन दिनों भारत आई हुई हैं. हालांकि वो लंबे वक़्त से फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं. नाना पाटेकर और तनुश्री की 'हॉर्न ओके प्लीज़ ' फ़िल्म 2009 में रिलीज़ हुई थी.
सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे भारत का #MeToo अभियान बता रहे हैं. लेकिन फ़िल्म के टॉपिक के हिसाब से अक्सर महिला सुरक्षा की बात करने वाले कुछ बड़े सितारे इस मसले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर रहे हैं.
इनमें पिंक फ़िल्म के दौरान नो मीन्स नो यानी न का मतलब न डॉयलॉग को लगातार दोहराने वाले अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं और टीवी प्रोग्राम सत्यमेव जयते के वक़्त महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले आमिर ख़ान भी.
अमिताभ बच्चन से जब मीडिया ने इस मुद्दे पर सवाल पूछा तो वो बोले- ना ही मेरा नाम तनुश्री दत्ता है और ना ही नाना पाटेकर. मैं कैसे उत्तर दूँ आपके प्रश्न का?
आमिर ख़ान ने इस मसले पर कहा, ''मैं सोचता हूं कि बिना किसी मामले की डिटेल जाने मेरा किसी तरह की कोई बात कहना सही नहीं रहेगा. लेकिन मैं ये ज़रूर कहना चाहूंगा कि अगर ऐसा कहीं भी कुछ होता है तो बहुत उदास करने वाली बात है. लेकिन लोग इस मामले की जांच करेंगे, इसलिए अभी इस पर कुछ नहीं कहना चाहिए.''
सलमान ख़ान ने मीडिया की ओर से इस मसले पर सवाल पूछने पर कहा- मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है. अगर मुझे इस बारे में पता होता तो हम देखते. आप जो बात कर रही हैं, मुझे उस बारे में नहीं मालूम.
सलमान ख़ान ने इस सवाल को पूछने वाली पत्रकार से कहा- आप किस इवेंट में आईं हैं मैडम. जिस इवेंट में आईं हैं, उस इवेंट का सवाल पूछिए न.
इसके बाद हँसते हुए सलमान ख़ान ने कहा- इस सेक्शन को लॉक कर दीजिए, सवाल कहीं और से पूछे जाएं.
ये वो सेक्शन था, जहां बैठकर उस महिला पत्रकार ने सलमान से सवाल पूछा था.
रिचा चड्ढा ने ट्वीट किया, तनुश्री दत्ता का अकेला होना, लोगों का सवाल उठाना दिल दुखाता है. कोई भी महिला ऐसी लोकप्रियता नहीं चाहती है जो विवादों और ट्रोलिंग को जन्म दे. तनुश्री के साथ सेट पर जो हुआ वो ग़लत था.
कई सितारे ट्विटर पर इस कथित घटनाक्रम की चश्मदीद रही एक पत्रकार जेनिस के कई ट्वीट्स शेयर कर रहे हैं.
इन ट्वीट्स में जेनिस लिखती हैं, ''2008 में बतौर टीवी पत्रकार मैं हॉर्न ओके प्लीज़ के सेट पर गई थी. वहां तनुश्री काफ़ी परेशान दिख रही थीं. नाना पाटेकर और गणेश आचार्य आपस में बात कर रहे थे. कुछ देर बाद शूटिंग शुरू हुई. कुछ शॉट्स के बाद तनुश्री के पास नाना पाटेकर गए. कुछ देर में तनुश्री वहां से चली गईं. शूटिंग फिर रुक गईं. तनुश्री वेनिटी वैन में चली गईं. कुछ देर बाद पुलिस आई. नाना पाटेकर को मैंने कहते सुना- मेरी बेटी जैसी है. इसके बाद तनुश्री के घरवाले आए. उनकी कार पर हमला किया गया...''
पुलिस ने बताया कि 24 साल के पशुपति ने 28 साल के गिरीश पर हमला किया और जब कथित रूप से गिरीश ने उसकी मां के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी की.
मंड्या के पुलिस अधीक्षक शिव प्रकाश देवराजु ने कहा कि अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसी ने गिरीश को मारा है. पुलिस फिलहाल जांच कर रही है.
अमरीका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों का अगला चरण चार नवंबर से लागू होने जा रहे हैं. ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत की तेल की ज़रूरत को अमरीका समझता है इसलिए वह उसके लिए ईरान का विकल्प ढूंढ रहा है.
इस साल की शुरुआत में अमरीका ने 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से पीछे हटने का फ़ैसला लिया था और ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे. अमरीका चाहता है कि चार नवंबर से भारत समेत अन्य देश ईरान से तेल आयात करना बंद कर दें.
अमरीका ने स्पष्ट किया है कि कोई भी देश अगर ईरान के साथ व्यापार करता है तो उसे अमरीका के बैंकिंग और निवेश सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा.
भारत वैसे तो संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को ही मानता है मगर फिर भी उसने ईरान से तेल का आयात घटा दिया है. लेकिन उसने यह भी साफ कर दिया है कि वह पूरी तरह से ईरान से तेल का आयात करना बंद नहीं कर सकता.
पीटीआई के अनुसार ब्यूरो ऑफ़ साउथ एंड सेंट्रल एशिया रीजन के प्रिंसिपल डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी ऐलिस वेल्स ने बताया, "अपने सभी दोस्तों और सहयोगियों से हम चर्चा कर रहे हैं कि इन प्रतिबंधों को कैसे क़ामयाब बना सकते हैं. हम जानते हैं कि भारत को काफ़ी तेल आयात करना पड़ता है. इसलिए इसे लेकर भी चर्चा हो रही है कि वैकल्पिक आपूर्ति कहां से की जाए ताकि हमारे दोस्त भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव न पड़े."
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए यौन शोषण के आरोप पर बॉलीवुड सितारे दो धड़ों में बंटे हुए नज़र आ रहे हैं.
अमिताभ
बच्चन, सलमान ख़ान और आमिर ख़ान जैसे सितारे इस मसले पर बोलने से साफ़ बच
रहे हैं. लेकिन फ़रहान अख़्तर, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ट्विंकल खन्ना,
प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप जैसे कई सेलिब्रेटी तनुश्री का साथ दे रहे
हैं.फ़िल्म 'आशिक बनाया आपने' से मशहूर हुईं तनुश्री दत्ता के मुताबिक़, हॉर्न ओके प्लीज़ फ़िल्म के दौरान नाना पाटेकर ने उनसे बदसलूकी की थी. नाना पाटेकर की तरफ़ से इस मामले में कोई स्पष्ट सफाई नहीं दी गई है.
तनुश्री दत्ता अब अमरीका में रहती हैं और इन दिनों भारत आई हुई हैं. हालांकि वो लंबे वक़्त से फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं. नाना पाटेकर और तनुश्री की 'हॉर्न ओके प्लीज़ ' फ़िल्म 2009 में रिलीज़ हुई थी.
सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे भारत का #MeToo अभियान बता रहे हैं. लेकिन फ़िल्म के टॉपिक के हिसाब से अक्सर महिला सुरक्षा की बात करने वाले कुछ बड़े सितारे इस मसले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर रहे हैं.
इनमें पिंक फ़िल्म के दौरान नो मीन्स नो यानी न का मतलब न डॉयलॉग को लगातार दोहराने वाले अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं और टीवी प्रोग्राम सत्यमेव जयते के वक़्त महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले आमिर ख़ान भी.
अमिताभ बच्चन से जब मीडिया ने इस मुद्दे पर सवाल पूछा तो वो बोले- ना ही मेरा नाम तनुश्री दत्ता है और ना ही नाना पाटेकर. मैं कैसे उत्तर दूँ आपके प्रश्न का?
आमिर ख़ान ने इस मसले पर कहा, ''मैं सोचता हूं कि बिना किसी मामले की डिटेल जाने मेरा किसी तरह की कोई बात कहना सही नहीं रहेगा. लेकिन मैं ये ज़रूर कहना चाहूंगा कि अगर ऐसा कहीं भी कुछ होता है तो बहुत उदास करने वाली बात है. लेकिन लोग इस मामले की जांच करेंगे, इसलिए अभी इस पर कुछ नहीं कहना चाहिए.''
सलमान ख़ान ने मीडिया की ओर से इस मसले पर सवाल पूछने पर कहा- मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है. अगर मुझे इस बारे में पता होता तो हम देखते. आप जो बात कर रही हैं, मुझे उस बारे में नहीं मालूम.
सलमान ख़ान ने इस सवाल को पूछने वाली पत्रकार से कहा- आप किस इवेंट में आईं हैं मैडम. जिस इवेंट में आईं हैं, उस इवेंट का सवाल पूछिए न.
इसके बाद हँसते हुए सलमान ख़ान ने कहा- इस सेक्शन को लॉक कर दीजिए, सवाल कहीं और से पूछे जाएं.
ये वो सेक्शन था, जहां बैठकर उस महिला पत्रकार ने सलमान से सवाल पूछा था.
रिचा चड्ढा ने ट्वीट किया, तनुश्री दत्ता का अकेला होना, लोगों का सवाल उठाना दिल दुखाता है. कोई भी महिला ऐसी लोकप्रियता नहीं चाहती है जो विवादों और ट्रोलिंग को जन्म दे. तनुश्री के साथ सेट पर जो हुआ वो ग़लत था.
कई सितारे ट्विटर पर इस कथित घटनाक्रम की चश्मदीद रही एक पत्रकार जेनिस के कई ट्वीट्स शेयर कर रहे हैं.
इन ट्वीट्स में जेनिस लिखती हैं, ''2008 में बतौर टीवी पत्रकार मैं हॉर्न ओके प्लीज़ के सेट पर गई थी. वहां तनुश्री काफ़ी परेशान दिख रही थीं. नाना पाटेकर और गणेश आचार्य आपस में बात कर रहे थे. कुछ देर बाद शूटिंग शुरू हुई. कुछ शॉट्स के बाद तनुश्री के पास नाना पाटेकर गए. कुछ देर में तनुश्री वहां से चली गईं. शूटिंग फिर रुक गईं. तनुश्री वेनिटी वैन में चली गईं. कुछ देर बाद पुलिस आई. नाना पाटेकर को मैंने कहते सुना- मेरी बेटी जैसी है. इसके बाद तनुश्री के घरवाले आए. उनकी कार पर हमला किया गया...''
No comments:
Post a Comment